fbpx
Skip to content

EXPLORE HOW GOLDMAN PRIZE WINNER RANDALL ARAUZ IS

Protecting Costa Rica’s Sharks

Press Release 2014

Read in:

गोल्डमैन इन्वायरमेंटल प्राइज पर्यावरण के ६ नायको का सम्मान करता है

वर्ष 2014 के सम्मान के प्राप्तकर्ता भारत, इंडोनेशिया, पेरू, रूस, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका से हैं

यह सम्मान उन जमीन से जुड़े पर्यावरण कार्यकर्ताओ के लिए है जिन्होंने फ्रेकिंग, वृहद स्तर के बाँध, अवैध ताड़ के तेल के वृक्ष, भूमि विस्थापन, जहरीले एवं रासायनिक कचरे एवं कोयला खनन के खिलाफ सफलताये प्राप्त की

सैन फ्रांसिस्को, 28 अप्रैल, 2014 – गोल्डमैन इन्वायरमेंटल फाउंडेशन ने आज 2014 के गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार के 6 विजेताओ के नाम घोषित किये, ये उन निडर लोगो का समूह है जिन्होंने पर्यावरण और अपने समुदायों की रक्षा करने के लिए सभी बाधाओं के खिलाफ काम किया और सफलता प्राप्त की

वर्तमान में अपनी 25 वीं वर्षगांठ वर्ष मना रहे, गोल्डमैन पुरस्कार दुनिया के छह महाद्वीपीय क्षेत्रों में से प्रत्येक से पर्यावरण नायकों को प्रतिवर्ष सम्मानित करता है

$ 175,000 के व्यक्तिगत नकद पुरस्कार के साथ, यह जमीनी स्तर पर पर्यावरणीय सक्रियता का सबसे बड़ा पुरस्कार है

विजेताओं को सैन फ्रांसिस्को के ओपेरा हाउस में 28 अप्रैल, 2014, सोमवार को शाम 5:30 एक निमंत्रण केवल समारोह में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

इसके बाद 30 अप्रैल बुधवार को वाशिंगटन, डीसी के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एवं इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में सम्मान समारोह आयोजित किये जायेगे

इस साल के विजेता :

रमेश अग्रवाल, भारत

एक छोटे से इन्टरनेट कैफ़े के संचालक, रमेश अग्रवाल ने गांव वालो को संगठित कर, औद्योगिक विकास परियाजनाओ के बारे में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी प्राप्त करते हुए छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित सबसे बड़ी कोयला खदानों में से एक को बंद करवाने में सफल रहे

रुथ बुएंदिया मेस्तोक़ुइअरि, पेरू

दर्दनाक हिंसा के दौर से उबरने के बाद, रुथ बुएंदिया ने “अशनिनका” समुदाय के लोगो को एकजुट कर देश में होने वाले बड़े पैमाने पर बाँध निर्माण के खिलाफ एक वृहद अभियान चलाया जिसमे पेरू में हुए गृह युद्ध के परिणामो से उबर रहे स्थानीय समुदायों को फिर से विस्थापित होने से बचाया

डेसमंड डि’सा, दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण डरबन के आसपास के क्षेत्रो में रासायनिक एवं जहरीले उत्पादों का डंप किया जा रहा था, जिससे निवासी दुस्प्रभावित हो रहे थे और अपने लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण के संवैधानिक अधिकार से वंचित हो रहे थे

डेसमंड डि’सा नें वहां के विविध और विस्थापित हुए समुदयो को एकजुट कर जहरीले डंप के खिलाफ सफलतापूर्वक अभियान चला कर बंद करवाने में सफल रहे

सुरेन गजार्याँ, रूस

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने माने चमगादड़ विशेषज्ञ एवं जीव विज्ञानी, सुरेन गजार्याँ ने अनेक अभियानों का नेतृत्व कर रूस के काला सागर तट के साथ संघ संरक्षित वनों के अवैध उपयोग और सरकारी भ्रष्टाचार को उजागर किया

रूडी पुत्रा, इंडोनेशिया

प्रशिक्षित जीवविज्ञानी, रूडी पुत्रा ताड़ के तेल के लिए हो रहे अवैधानिक वृक्षारोपण को हटा रहे है जो की उत्तरी सुमात्रा लेउसेर इकोसिस्टम में हो रहे बड़े पैमाने पर वनों की कटाई का कारण है

साथ ही “सुमात्रा गैंडो” की विलुप्त होती प्रजाति के प्राकृतिक निवास स्थान को सुरक्षित किया

हेलेन होल्डेन स्लोत्त्जे, संयुक्त राज्य अमरीका

राज्य के संविधान में एक कानूनी धारा जो की नगर पालिकाओं को स्थानीय भूमि के उपयोग के निर्णय लेने का अधिकार देता है, उसका उपयोग कर हेलेन स्लोत्त्जे ने न्यूयॉर्क के शहरों में नि: स्वार्थ कानूनी सहायता प्रदान कर तेल एवं गैस कंपनियों की फ्रेकिंग क्रिया पर स्थानीय प्रतिबन्ध लगवाए

गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार के बारे में

गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार की स्थापना सन 1989 में सैन फ्रांसिस्को के नागरिक नेता एवं समाज सेवी स्वर्गीय रिचर्ड एवं रोहोदा गोल्डमैन द्वारा की गयी थी

पुरस्कार विजेताओं का चयन पर्यावरण संगठनों और एवं पर्यावरण कार्यकर्ताओ के एक विश्वव्यापी नेटवर्क द्वारा गोपनीय नामांकन से एक अंतरराष्ट्रीय जूरी द्वारा किया जाता है

पुरस्कार और पिछले विजेताओं के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.goldmanprize.org पर जाएँ