fbpx
Skip to content

2017 Press Release

Read in:

संपर्क करें: विजया शर्मा, vijaya.sharma@cecin.org, +91 9899805950

गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार पर्यावरण के छह नायकों को सम्मानित करता है

पुरस्कार; ऑस्ट्रेलिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, ग्वाटेमाला, भारत, स्लोवेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका से कार्यकर्ताओं को पहचानता है

सॅन फ्रांसिस्को, २४ अप्रैल, २०१७ – गोल्डमैन पर्यावरण फाउंडेशन ने आज २०१७ गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार के छह प्राप्तकर्ताओं की घोषणा की । जमीनी स्तर के पर्यावरण कार्यकर्ताओं के लिए यह दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है ।

हर साल दुनिया के छह महाद्वीपीय क्षेत्रों में बसे हुए पर्यावरणीय नायकों को सम्मानित किया जाता है। गोल्डमैन पुरस्कार जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को,पर्यावरण और उनके समुदायों की रक्षा करने कि महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए पहचानता है।

विजेताओं को एक केवल आमंत्रण-निमंत्रण समारोह में ५:३० बजे सॅन फ्रांसिस्को ओपेरा हाउस में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा (यह घटना www.goldmanprize.org/ceremony पर ऑनलाइन सीधे प्रसारित होगी)। रोनाल्ड रीगन भवन और वाशिंगटन डी.सी. के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र में बुधवार, २६ अप्रैल को ७:३० बजे एक समारोह का आयोजन किया जायेगा ।

इस साल के विजेता हैं:

RODRIGUE MUGARUKA KATEMBO, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य

अपने जीवन को सुनिश्चित मार्ग पर लाते हुए, रोड्रिग काटेंबो ने गुप्त रूप से विरुंगा नेशनल पार्क में तेल के तलाशने की ड्रिल परियोजना में रिश्वत और भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी हासिल करने और जारी करने के लिए गुप्त रूप से काम किया, जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक आक्रोश होने के कारण कंपनी को परियोजना वापस लेने के लिए मजबूर किया।

प्रफुल्ल सामन्तरा, भारत

भारत में सामाजिक न्याय आंदोलनों के एक प्रतिष्ठित नेता, प्रफुल्ल सामन्तरा ने स्वदेशी डोंगरिआ कोंढ जनजातियों के भूमि अधिकार की पुष्टि में एक ऐतिहासिक १२ साल कानूनी लड़ाई का नेतृत्व किया और एक विशाल, खुले अलुमीनियम अयस्क खदान से नियमगिरि पहाड़ियों को संरक्षित किया।

UROS MACERL, स्लोवेनिया

स्लोवेनिया के एक कार्बनिक किसान उरोस मैकेरल ने, साथी कार्यकर्ताओं के कानूनी समर्थन के साथ और केवल नागरिक जिसे कारखाने को चुनौती देने की अनुमति है, इस स्थिति का लाभ लेकर पेटकोक सह-ज्वलन से खतरनाक औद्योगिक कचरे का निर्माण करने वाली सीमेंट भट्ठे को रोक दिया।

WENDY BOWMAN, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में कोयले के भारी विकास के बीच ८० साल से ज्यादा उम्र कि वेंडी बोमैन  ने एक शक्तिशाली बहुराष्ट्रीय खनन कंपनी को अपने परिवार के खेत लेने से रोक दिया और हंटर घाटी में और अधिक प्रदूषण और पर्यावरणीय विनाश से अपने समाज की रक्षा की।

MARK LOPEZ, संयुक्त राज्य अमेरिका

सामुदायिक  कार्यकर्ताओं के परिवार में पैदा हुए और परवरिश किए गए, मार्क लोपेज ने तीन दशक तक समुदाय को प्रदूषित करने वाली एक बैटरी स्मेल्टर द्वारा दूषित पूर्व लॉस एंजिल्स घरों कि व्यापक सीसा परीक्षण और सफाई प्रदान करने के लिए कैलिफोर्निया राज्य को राजी कर दिया ।

RODRIGO TOT, ग्वाटेमाला

ग्वाटेमाला के अगुआ कैलिनेटे में एक स्वदेशी नेता, रोड्रिगो टोट ने अपने समुदाय का एक ऐतिहासिक न्यायालय के फैसले  के लिए नेतृत्व किया, जिसने सरकार को लोगों को भूमि खिताब जारी करने और पर्यावरण के विनाशकारी निकल खनन को अपने समुदाय में विस्तार करने से मनाही का आदेश दिया।

गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार के बारे में

गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार १९८९ में  सॅन फ्रांसिस्को के नागरिक नेताओं और परोपकारी स्वर्गिय रिचर्ड और रोडा गोल्डमैन द्वारा स्थापित किया गया था। पुरस्कार विजेताओं को पर्यावरण संगठनों और व्यक्तियों के विश्वव्यापी नेटवर्क द्वारा प्रस्तुत गोपनीय नामांकन से अंतरराष्ट्रीय जूरी द्वारा चुना जाता है। पुरस्कार और पिछले विजेताओं के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए www.goldmanprize.org पर जाएं।

# # #